महादेव गंज के सभी ग्रामवासी इस वेबसाइट से जुड़ सकते हैं. अपना मैसेज हमें भेजने के लिए और इस वेबसाइट से जुड़ने के
लिए नीचे दिए गए फॉर्म में अपना नाम फोन नंबर और मैसेज भेज दें.
हमारा उद्देश्य है कि जो हमारा गांव है महादेवगंज उसको और बेहतर बनाएं सभी ग्रामवासी एक दूसरे को पहचाने.
क्योंकि बहुत सारे ग्रामवासी अब पटना बक्सर दिल्ली मुंबई जैसे शहरों में रहते हैं अतः
यह वेबसाइट एक माध्यम है गांव के सभी लोगों को एक दूसरे से जोड़ने के लिए.
अगर कोई किसी चीज में सक्षम है तो वह दूसरे ग्रामवासी की मदद करें जैसे कि अगर कोई बड़े शहर में रहता है और उसे पता
चलता है कि उसके शहर में कुछ नौकरियां निकली हुई हैं जो हमारे गांव के कुछ बच्चों के लिए हो सकती हैं. इस स्थिति में
वह व्यक्ति उस नौकरी की जानकारी इस वेबसाइट पर डाल सकता है और हमारे गांव के बच्चे उसका फायदा उठा सकते हैं.
वैसे ही अगर कोई बच्चा पढ़ाई कर रहा है और आगे के भविष्य के बारे में जानकारी लेना चाहे तो हमारे गांव के वैसे व्यक्ति जो उसी क्षेत्र
में आगे बढ़ चुके हैं उस बच्चे की मदद करें. हमारा गांव एक बहुत ही सुंदर गांव है लेकिन एक समिति नहीं है जहां पर सब लोग मिलकर
गांव के विकास की बात करें एक दूसरे की मदद की बात करें.
यह वेबसाइट एक ऐसा ही माध्यम है आइए हम सभी इस वेबसाइट से जुड़े जब आप यह फॉर्म भर देंगे तो आपके पास कॉल या
व्हाट्सएप कर के मैं आपसे कांटेक्ट कर लूंगा.
Bankim Chandra S/O Late Shri Lal Bihari Singh
Comments
Post a Comment